Floods and landslides in Tripura: भारी बारिश के कारण त्रिपुरा में बाढ़ और भूस्खलन ने तबाही मचा दी है। इसके चलते राज्य में 10 लोगों की मौत हो गई। जबकि एक युवक लापता हो गया। बाढ़ और भूस्खलन को देखते हुए बचाव अभियान शुरू किया गया। इसके चलते अब तक 32,750 लोगों को 330 राहत शिविरों में पहुंचाया गया है। NDRF की चार टीमें बचाव अभियान में राज्य की मदद कर रही हैं। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने त्रिपुरा (Floods and landslides in Tripura) के सीएम से बात कर हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।
अमित शाह ने हर संभव सहायता करने का दिया आश्वासन
अमित शाह ने ट्वीट कर कहा कि “त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा से बात की और राज्य में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। केंद्र सरकार राहत और बचाव कार्यों में स्थानीय सरकार की सहायता के लिए NDRF की टीमों के अलावा नावों और हेलीकॉप्टरों को भी राज्य में भेज रही है। जरूरत पड़ने पर केंद्र की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया गया। मोदी सरकार संकट की इस घड़ी में त्रिपुरा के हमारे बहनों और भाइयों के साथ मजबूती से खड़ी है।”
यह भी पढ़ें: Rahul Gandhi on Jammu Kashmir: “जम्मू और कश्मीर के लोगों का प्रतिनिधित्व व राज्य का दर्जा सबसे जरूरी”- राहुल गांधी