3 से 4 दिन और सताएगा कोहरा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट!

Published

नई दिल्ली/डेस्क: मौसम विभाग ने आज और कल सर्दी का यलो अलर्ट जारी किया है, इसका मतलब है कि सर्दी का मौसम और बढ़ने वाला है। आने वाले कुछ दिनों में, सुबह और शाम कोहरा का सामना करना पड़ सकता है जो लोगों को परेशान कर सकता है। दिन में, बादलों की वजह से रात का तापमान थोड़ा बढ़ सकता है। 10 जनवरी तक न्यूनतम तापमान आठ डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि अधिकतम तापमान स्थिर रहने का अनुमान है।

दिल्ली के जफरपुर इलाके की सुबह सबसे ठंडी रही, और न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को आसमान में थोड़े बादल छाए रह सकते हैं और सुबह घना कोहरा रहने का अनुमान है। दिन में अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस के आसपास होने का अनुमान है।

दिल्ली में इस साल की सबसे सर्द सुबह दर्ज की गई है। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, और यूपी के कई जिलों में शुक्रवार को सबसे कम तापमान था। दिल्ली में न्यूनतम पारा सामान्य से तीन डिग्री कम होकर 3.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो पांच सालों का सबसे कम तापमान है। कोहरे के कारण कई ट्रेनें देरी से चलीं और 500 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित हुईं।

मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में तापमान शून्य के करीब पहुंच गया है। अमृतसर में पारा 1.4 डिग्री रहा, बठिंडा में 2 डिग्री, और हरियाणा के नारनौल में सबसे कम 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इन राज्यों के अधिकांश हिस्सों में कोहरा बना रहा। राजस्थान के माउंट आबू में न्यूनतम पारा माइनस एक डिग्री और बृहस्पतिवार को माइनस तीन डिग्री सेल्सियस था, जिससे पर्यटन स्थलों में बर्फ दिखाई दी।

लेखक: करन शर्मा