सम्राट चौधरी पर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे बोले – “आयातित माल स्वीकार नहीं “

Published

Ashwini Chaubey: बक्सर के पूर्व सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता अश्विनी चौबे ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने फिर एक बार इशारों-इशारों में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का निशान साधा है और कहा कि उन्हें आयातित माल स्वीकार नहीं है। अश्विनी चौबे ने पहले भी कई सवाल खड़े किए थे। बता दें कि इस बार अश्विनी चौबे का बक्सर से टिकट काट दिया गया था।

अश्विनी चौबे ने सम्राट चौधरी पर इशारों इशारों में किया हमला

अश्विनी चौबे ने कहा कि “पार्टी के अध्यक्ष पद पर चाहे प्रदेश हो या जिला कहीं भी दाल की मूल सदस्य को जिम्मेदारी देनी चाहिए उन्होंने कहा कि इसको लेकर उन्होंने अपने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से बातचीत की है और आगे भी करेंगे।” इसके अलावा अश्विनी चौबे ने फिर एक बार पार्टी लाइन से हटकर कहा कि भाजपा को चाहिए कि आगामी विधानसभा का चुनाव अपने नेतृत्व में लड़े और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एनडीए के अन्य घटक दलों को साथ लेकर चले।

मुख्यमंत्री के चेहरे पर बिफरे अश्विनी चौबे

जब उनसे पूछा गया कि मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा इस जवाब पर उन्होंने कहा कि “यह बाद में तय होगा और यह सिर्फ नेतृत्व तय करेगी बताते चले कि इससे पहले भाजपा का चुकी है कि अगला विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार की नेतृत्व में लड़ाई जाएगा लेकिन अश्विनी चौबे ने बिल्कुल अलग अंदाज में अपनी बयान दी है।”

लेखक – आयुष राज