G7 Summit 2024: कितनी हैं इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी की संपत्ति? जानें

Published
Itly PM Giorgia Meloni Total Property
Itly PM Giorgia Meloni Total Property

G7 Summit 2024: इन दिनों इटली काफी चर्चा में बना हुआ है, वजह हैं वहां जी-7 समिट का आयोजन। भारत के पीएम नरेंद्र मोदी भी जी-7 समिट में शामिल होने के लिए इटली पहुंच चुके हैं। इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने सभी का स्वागत बड़े आदर सत्कार के साथ किया। वहीं मेलोनी ने हाथ जोड़कर स्वागत किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

2006 में जॉर्जिया मेलोनी पहली बार सांसद चुनी गई थी। वहीं, शुरुआत के 2 वर्षों में वह चैंबर की उपाध्यक्ष रहीं है और 2008 से 2011 तक उन्होंने युवा मंत्री का पद संभाला था।

कितनी मिलती है सैलरी?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इटली में एक सांसद का वेतन 11,703 यूरो यानी भारतीय रुपये में 10.47 लाख रुपये है। वही टैक्स के बाद उन्हें 5,346.54 यूरो यानी 4.78 लाख रुपये मिलते है। इसके साथ ही 3.33 लाख रुपये दैनिक भत्ता और 3690 यूरो (3.30 लाख रुपये) दिए जाते है। सासंद को 1200 यूरो यानी 1.07 लाख रुपये हर साल टेलीफोन और परिवहन के लिए हर तीन महीने में 3,323 (2.97 लाख रुपये) – 3995 (3.57 लाख रुपये) यूरो मिलते है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया हैं कि सासंद अपने वेतन का कुछ हिस्सा पार्टी को भी देता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 2022 तक जॉर्जिया मेलोनी की आय 293,531 यूरो यानी 2.62 करोड़ रुपये है।

कितनी संपत्तियों की मालकिन है जॉर्जिया मेलोनी?

2022 के बाद जॉर्जिया मेलोनी की पूरी आय का विवरण कहीं भी प्रकाशित नहीं किया गया है। वहीं उनकी आय में 2021 से बढ़ोतरी हुई थी। 2017-18 में जॉर्जिया की इनकम में काफी कम थी। 2017-18 में जॉर्जिया की वार्षिक आय 98,472 यूरो (88.13 लाख) थी। 2018 में जारी किए गए आंकड़े के मुताबिक, जॉर्जिया ने रोम में दो रियल स्टेट संपत्तियां और एक कार ली थी। 2006 से जॉर्जिया की सारी कमाई को जोड़ने पर कुल संपत्ति 16 लाख यूरो (14.31करोड़) है। बता दें कि यह वह आंकड़ा है जो कि अभी तक जारी नहीं किया गया है, इसका कारण है उनका पीएम बनने के बाद कोई विवरण जारी किया जाना।

लेखक: रंजना कुमारी