रायबरेली में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, न्यूज़ इंडिया की खबर का हुआ बड़ा असर

Published

Gang Making Fake Birth Certificates Busted: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में न्यूज़ इंडिया की खबर का बड़ा असर हुआ है। रायबरेली में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाए जा रहे थे, इस फर्जीवाड़े का न्यूज़ इंडिया ने भंडाफोड़ किया था।

रायबरेली में एक दुकान पर बड़े पैमाने में गैर प्रान्त के लोगों के फर्जी जन्म प्रमाण बनवाए जा रहे थे। इस खबर को न्यू इंडिया ने प्रमुखता से दिखाया था। जिसके बाद मुद्दे को गंभीरता से लिया गया। मामले की जांच में सामने आया कि ग्राम विकास अधिकारी विजय सिंह यादव समेत राइन सहज जनसेवा केंद्र संचालक जीशान खान रियाज व एक अन्य की मिलीभगत से लगभग 19 हजार से ज्यादा गैर जन्म प्रमाण-पत्र जारी किए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी जीशान और ग्राम विकास अधिकारी विजय यादव ने एक साल में करोड़ो की संपत्ति बनाई है। आरोपियों के अलग-अलग बैंक खातों में करोड़ों रुपए जमा हैं।

ATS IG के साथ IG लखनऊ जोन ने विजय यादव से की पूछताछ

मामले में ATS IG के साथ IG लखनऊ जोन ने आरोपी जीशान और ग्राम विकास अधिकारी विजय यादव से पूछताछ की है। वहीं DM के निर्देश पर VDO विजय यादव को निलंबित किया गया है।

लेखक-प्रियंका लाल