GDP: पहली तिमाही देश के GDP में आई गिरावट, आर्थिक वृद्धि दर 6.7 फीसदी पर फिसली

Published

GDP: भारत के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही यानी अप्रैल-जून 2024 में घटकर 6.7 फीसदी हो गई है। आपको बता दें इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में देश की अर्थव्यवस्था 8.2 फीसदी की दर से बढ़ी थी। मुख्य रूप से कृषि क्षेत्र के खराब प्रदर्शन के चलते पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में आर्थिक वृद्धि की रफ्तार घटी है, हालांकि, भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख वैश्विक अर्थव्यवस्था बना हुआ है। बता दें, अप्रैल-जून तिमाही में चीन की जीडीपी वृद्धि दर 4.7 फीसदी थी।

एक वर्ष पहले समान तिमाही में 8.2% थी वृद्धि दर

जारी आंकड़ों के अनुसार भारत का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में घटकर 6.7 प्रतिशत रह गया, एक साल पहले समान तिमाही में यह 8.2 प्रतिशत था। इसका मुख्य कारण कृषि क्षेत्र का खराब प्रदर्शन है। हालांकि, भारत सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना हुआ है, क्योंकि अप्रैल-जून तिमाही में चीन की जीडीपी वृद्धि 4.7 प्रतिशत रही है। कृषि और खनन उद्योगों वाले भारत के प्राथमिक क्षेत्र में सालाना आधार पर 2.7 प्रतिशत की गिरावट देखी गई, जबकि वित्त वर्ष 2023 में यह 4.2 प्रतिशत थी।