Govinda Firing News: गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने दी तबीयत को लेकर अपडेट…

Published
Govinda Firing News

Govinda Firing News: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा ने कल सुबह (1 अक्टूबर) गलती से अपनी ही पिस्टल से घायल हुए। जिसके बाद उन्हें मुंबई के क्रिटिकेयर एशिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका ऑपरेशन हुआ। वहीं, एक्टर के भाई ने जानकारी दी थी कि, गोविंदा (Govinda Firing News) की हालत में अब सुधार है। बता दें कि गोविंदा ने भी एक ऑडियो मैसेज के द्वारा बताया था कि वे अब खतरे से बाहर हैं।

गोविंदा की पत्नी ने दी जानकारी

आज (2 अक्टूबर) गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा क्रिटिकेयर एशिया अस्पताल पहुंचीं, जहां उन्हें भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा, “वह बेहतर हैं। हम उन्हें आज सामान्य वार्ड में भर्ती कराएंगे। वह कल से काफी बेहतर हैं। उन्हें परसों छुट्टी दे दी जाएगी। सभी की दुआओं से वह ठीक हो गए हैं। मैं प्रशंसकों से कहना चाहूंगी कि वे घबराएं नहीं, वह ठीक हैं।” बता दें कि पुलिस वजह जानना चाहती है कि आखिर गोविंदा किन कारणों से अपने बैग में लोडेड गन रखते हैं।

पैर के अंगूठे में लगी थी गोली

कल सुबह ही एक्टर गोविंदा को बंदूक साफ करते समय पैर के अंगूठे में गोली लगी थी। जिसके बाद उन्हें अंधेरी के क्रिटी केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अभिनेता गोविंदा के भाई कीर्ति कुमार ने उनकी तबीयत के बारे में जानकारी देते हुए कहा था कि, “सब (गोली निकाल ली गई है) कुछ हो गया है। डॉक्टरों ने उन्हें कुछ दिन आराम के लिए कहा है।

यह भी पढ़ें: Swachhata hi Seva 2024: स्वच्छ भारत के 10 साल पूरे… PM मोदी स्वच्छता ही सेवा 2024′ कार्यक्रम में हुए शामिल