UP International Trade Show: 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में भव्य आयोजन; 70 देशों के सामने होगा प्रदेश की कला का प्रदर्शन

Published

UP International Trade Show: ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UP International Trade Show) का दूसरा संस्करण आयोजित किया जाएगा। इस शो में प्रदेश के 75 जिलों की झलक, स्थानीय व्यंजन, और 150 से अधिक फूड स्टॉल्स के साथ, 2500 से अधिक एक्सिबिटर्स और 70 देशों के 500 विदेशी प्रदर्शक हिस्सा लेंगे। इस इवेंट को उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा आयोजन बताया जा रहा है। क्योंकि सीएम योगी आदित्यनाथ खुद इस इवेंट को लेकर काफी उत्साहित दिख रहे हैं।

शो के दौरान अयोध्या की तरह काशी विश्वनाथ मंदिर और प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत पर विशेष लेजर शो भी आयोजित किए जाएंगे। व्यापारियों के लिए इंटरनेशनल प्लेटफार्म और जनता के लिए सांस्कृतिक मनोरंजन का यह कार्यक्रम 5 लाख से अधिक लोगों को आकर्षित करने की उम्मीद है। पिछले वर्ष इस कार्यक्रम में करीब 3 लाख लोगों इस आकर्षण का केंद्र रहे थे।

25 सितंबर से 29 सितंबर तक चलने वाले इस शो में 11 बजे से 3 बजे तक बिजनेस ऑवर रहेंगे। जबकि, शाम 3 बजे से रात 10 बजे तक पब्लिक एंट्री रहेगी। इसमें आपको 75 जिलों की झलक देखने को मिलेगी। जिसमें आप प्रदेश के प्रसिद्ध व्यंजनों का जायका भी एक साथ ले सकेंगे। इस दौरान 150 से ज्यादा फूड के स्टॉल लगेंगे। इस दौरान प्रदेश के सभी क्षेत्रों की संस्कृतियों को दिखाया जाएगा। साथ ही अलग-अलग क्षेत्रो से वहां के कलाकार बुलाए जाएंगे और उनको अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक मंच मिलेगा।