G20 रात्रिभोज में पहुंचने लगे मेहमान, पीएम मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मेहमानों का किया स्वागत

Published

नई दिल्ली: G20 समिट में रात्रिभोज की मेजबानी के भारत की राष्ट्रपति की ओर से की गई है। जिसके लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भारत मंडपम पहुंच चुकी हैं। राष्ट्रपति ने भारत मंडपम पहुंचकर जी-20 रात्रिभोज की मेजबनी भी शुरु कर दी है।

रात्रिभोज में मेहमानों का आगमन शुरू

न्यूज एजेंसी एएनआई से मिली जानकारी के अनुसार, एशियाई विकास बैंक के अध्यक्ष मासात्सुगु असकावा जी20 रात्रिभोज के लिए भारत मंडपम पहुंचे, जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत किया। देखें वीडियो


आईएमएफ (अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष) की प्रबंध निदेशक, क्रिस्टालिना जॉर्जीवा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित जी 20 रात्रिभोज के लिए दिल्ली के भारत मंडपम पहुंचीं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के महानिदेशक टेड्रोस एडनोम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित जी 20 रात्रिभोज के लिए दिल्ली के भारत मंडपम पहुंचे।

आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (OECD) के महासचिव माथियास कॉर्मन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित जी 20 रात्रिभोज के लिए दिल्ली के भारत मंडपम पहुंचे।

विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा जी 20 रात्रिभोज के लिए दिल्ली के भारत मंडपम पहुंचे, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत किया।

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित G-20 के रात्रिभोज के लिए दिल्ली के भारत मंडपम पहुंचीं।