आज से शुरू हो रही कांग्रेस की न्याय पदयात्रा, 2 साल में हुए हादसों के पीड़ितों को न्याय दिलाने का है उद्देश्य

Published

Gujarat Congress Nyaya Padyatra: गुजरात में कांग्रेस 9 अगस्त यानी आज से एक न्याय पदयात्रा शुरू करने जा रही है। यह न्याय यात्रा पिछले 2 साल में हुए कई बड़े हादसों के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए निकाली जा रही है। जानकारी के मुताबिक, इस यात्रा का मकसद पिछले दो वर्षों में राज्य और देश में हुए प्रमुख घटनाक्रमों पर ध्यान आकर्षित करना है। इनमें मोरबी पुल का गिरना, राजकोट में टीआरपी गेम जोन में लगी आग, और वडोदरा में हरनी झील की त्रासदी शामिल हैं।

आज से शुरू गुजरात में कांग्रेस की न्याय पदयात्रा

बता दें, इस यात्रा का नेतृत्व कांग्रेस सेवा दल के प्रमुख लालजी देसाई, गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष शक्तिसिंह गोहिल, और कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाणी करेंगे। इसके अतिरिक्त, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी इस यात्रा में शामिल हो सकते हैं। यह न्याय पदयात्रा 9 अगस्त को मोरबी से शुरू होकर 22 अगस्त को गांधीनगर में समाप्त होगी।