Gujarat Crocodile Viral Video: मगरमच्छ ने दो युवकों साथ ली एक्टिवा राइड… फिर पहुंचा वन विभाग, देखें वीडियो

Published
Gujarat Crocodile Viral Video
Gujarat Crocodile Viral Video

Gujarat Crocodile Viral Video: गुजरात के वडोदरा के साथ-साथ कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। जिसकी वजह से वडोदरा में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। यहां विश्वामित्री नदी का जल स्तर बढ़ चुका है, जिसके कारण कई मगरमच्छ बाढ़ के पानी में बहकर रिहायशी इलाकों में आ गए हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

दरअसल, विश्वामित्री नदी के कई मगरमच्छ वडोदरा शहर (Gujarat Crocodile Viral Video) में घुस गए हैं। ऐसे में उनके कई सारे वीडियो सामने आ रहे हैं। फिलहाल एक वीडियो सामने आया जिसमें दो युवक मगरमच्छ को एक्टिवा से ले जा रहे हैं। यह मगरमच्छ विश्वामित्री नदी से निकलकर रिहायशी इलाकों में घुस गया था, जिसे रेस्क्यू करने की जिम्मेदारी इन दो लड़कों ने ली। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का स्कूटी चला रहा है और दूसरा लड़का पीछे मगरमच्छ को लेकर बैठा हुआ है।

लोग कर रहे हैं लड़को के बेखौफ अंदाज की तारीफ

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देख लोग इन लड़कों के बेखौफ अंदाज की तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि विश्वामित्री नदी में आई बाढ़ की वजह से मगरमच्छ पानी से बाहर निकल गए है और लोगों के घरों में घुस रहे हैं। घर के अंदर मगरमच्छ के घुसने से लोगों में डर का माहौल है।

यह भी पढ़ें: Bank Holiday in September 2024: सितंबर महीने में बैंकों में छुट्टियों की भरमार, जानें कितने दिन रहेगा अवकाश?