Har Ghar Tiranga Yatra: अहमदाबाद में ‘हर घर तिरंगा यात्रा’ को हरी झंडी दिखाएंगे अमित शाह

Published

Har Ghar Tiranga Yatra: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 13 अगस्त मंगलवार यानी आज अहमदाबाद में ‘हर घर तिरंगा यात्रा’ की शुरुआत करेंगे। बीजेपी की इस पहल को गृह मंत्री अमित शाह आज हरी झंडी दिखाएंगे। यह कार्यक्रम अहमदाबाद नगर निगम द्वारा आयोजित किया गया है, ‘हर घर तिरंगा यात्रा’ अहमदाबाद के विराटनगर क्षेत्र में शाम 4.30 बजे प्रारंभ होगी।

2021 में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की हुई थी शुरुआत

‘हर घर तिरंगा’ अभियान 2021 में भारत की स्वतंत्रता के 75वें वर्ष के अवसर पर प्रारंभ किया गया था। यह पहल एक व्यापक राष्ट्रीय अभियान का हिस्सा है, जिसका मुख्य उद्देश्य नागरिकों को उनके घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करना है। इसका लक्ष्य देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता को प्रोत्साहित करना है। भाजपा ने इस अभियान को पूरे भारत में शुरू किया है, जिसमें केंद्र सरकार नागरिकों से आग्रह कर रही है कि वे अपने घरों, दुकानों और कार्यालयों पर तिरंगा झंडा लगाएं।