Haryana Assembly elections:1561 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन पर्चा, किस्मत का फैसला करेंगे 1.97 करोड़ मतदाता

Published
Haryana Election 2024 नामांकन

नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Election 2024) के लिए 5 अक्टूबर को होने वाले मतदान के लिए कुल 1561 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने शुक्रवार(13 सितंबर) को बताया कि विभिन्न राजनीतिक दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों के 1561 उम्मीदवारों ने 1747 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।

16 तक वपास ले सकते नामांकन

निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनावी घोषणा के बाद 12 सितंबर को नामांकन की आखिरी तारीख थी। जिसके लिए कुल 1561 उम्मीदवारों ने नामांकन पर्चा भरा। नाम लेने की आखिरी तारीख 16 सितंबर है। जिसके बाद सभी 90 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। इसी दिन निर्दलिए उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह भी आवंटित किए जाएंगे।

कहां से कितने उम्मीदवार ?

ज्ञात हो कि 2014 के चुनाव में हरियाणा विधानसभा (Haryana Election 2024) के लिए 1351 उम्मीदवारों और 2019 के चुनाव में 961 उम्मीदवारों ने चुनावी लड़ाई लड़ी थी। जबकि 2024 के लिए 1561 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया है। 2024 के चुनाव के लिए सबसे अधिक भिवानी विधानसभा क्षेत्र से (31 उम्मीदवार ) और सबसे कम नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र (9 उम्मीदवार) से नामांकन दाखिल किया।

  • भिवानी – 31
  • नांगल चौधरी – 9 उ
  • कालका -14
  • पंचकूला -14
  • नारायणगढ़ – 15
  • अंबाला कैंट – 16
  • अंबाला शहर – 15
  • मुलाना (सुरक्षित) -15
  • सढौरा (सुरक्षित) – 11
  • जगाधरी – 16
  • यमुनानगर -16,
  • रादौर – 13,
  • लाडवा – 24,
  • शाहाबाद (सुरक्षित) – 17,
  • थानेसर – 14,
  • पिहोवा – 17,
  • गुहला (सुरक्षित) – 20,
  • कलायत – 23,
  • कैथल – 16 और
  • पुंडरी – 28 उ
  • नीलोखेड़ी (आरक्षित) – 23 ,
  • इंद्री – 10,
  • करनाल – 17,
  • घरौंडा – 12,
  • असंध – 22,
  • पानीपत (ग्रामीण) – 16,
  • पानीपत (शहरी) – 17,
  • इसराना (आरक्षित) – 13,
  • समालखा – 12,
  • गन्नौर – 15,
  • राई – 18,
  • खरखौदा (आरक्षित) – 15,
  • सोनीपत – 16,
  • गोहाना – 18,
  • बरोदा – 11,
  • जुलाना – 16,
  • सफीदों – 22,
  • जींद – 21,
  • उचाना कलां – 30
  • नरवाना (आरक्षित) – 18
  • टोहाना – 17 ,
  • फतेहाबाद – 27 ,
  • रतिया (आरक्षित) – 18,
  • कालांवाली (आरक्षित) – 12,
  • डबवाली – 20,
  • रानिया – 23,
  • सिरसा – 18,
  • ऐलनाबाद – 14,
  • आदमपुर – 18,
  • उकलाना (आरक्षित) – 11,
  • नारनौंद – 25,
  • हांसी – 23,
  • बरवाला – 14,
  • हिसार – 26,
  • नलवा – 25,
  • लोहारू – 18,
  • बाढड़ा – 19,
  • दादरी – 23,
  • तोशाम – 22
  • बवानी खेड़ा (आरक्षित) – 19
  • महम – 12 ,
  • गढ़ी-सांपला-किलोई -12,
  • रोहतक – 21,
  • कलानौर (सुरक्षित) – 15,
  • बहादुरगढ़ – 19,
  • बादली – 10,
  • झज्जर (सुरक्षित) – 13,
  • बेरी – 15,
  • अटेली – 14,
  • महेंद्रगढ़ – 21,
  • नारनौल – 17,
  • बावल (सुरक्षित) – 13,
  • कोसली – 23,
  • रेवाड़ी – 17,
  • पटौदी (सुरक्षित) – 12,
  • बादशाहपुर – 19,
  • गुड़गांव -24
  • सोहना – 24,
  • नूंह – 11,
  • फिरोजपुर झिरका – 13,
  • पुन्हाना – 11,
  • हथीन – 13,
  • होडल (सुरक्षित) – 18,
  • पलवल – 16,
  • पृथला – 19,
  • फरीदाबाद एनआईटी – 16,
  • बड़खल – 15,
  • बल्लभगढ़ – 11,
  • फरीदाबाद – 12
  • तिगांव – 15

यह भी पढ़ें: CM Arvind Kejriwal: CM केजरीवाल ने हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन कर लिया आशीर्वाद

गौतम कुमार