Haryana Assembly Election : पूर्व मुख्यमंत्री Bhupinder Hooda का बड़ा बयान, कहा- CM पद के लिए हाई कमान का फैसला होगा मंजूर…

Published
Bhupinder Singh Hooda

नई दिल्ली। हरियाणा में चुनावी दंगल के बीच कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री Bhupinder Singh Hooda का बड़ा बयान समाने आया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि राज्य कांग्रेस की बड़ी बहुमत के साथ जीत सुनिश्चित है। हालांकि उन्होंने अपने मुख्यमंत्री होने के सवाल पर जबाव देते हुए कहा कि पार्टी हाई कमान का फैसला उन्हें मंजूर होगा।

ये होंगे हरियाणा के नए मुख्यमंत्री

मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस नेता ने कहा कि जनता ने इस बार अपना मन बना लिया है कि राज्य में कांग्रेस जीत रही है। पूर्व मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी दावेदारी को लेकर बताया कि वो ना तो रिटायर हुए हैं और ना ही टायर्ड हुए हैं। बेटे के मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर कांग्रेस नेता ने कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री पद पर आखिरी फैसला कांग्रेस हाईकमान करेगा।

पार्टी में नहीं है नाराजगी : Bhupinder Hooda

पार्टी में टिकट बंटवारे को लेकर आपसी नाराजगी की खबरों से इंकार करते हुए गढ़ी सांपला किलोई से कांग्रेस उम्मीदवार ने कहा कि राज्य में कांग्रेस एकजुट है। इसके संकेत है कि मुख्यमंत्री पद के लिए एक से अधिक दावेदारी मिल रही है। जिससे पार्टी को और अधिक ताकत मिल रही है। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने राज्य में वोट कटने को लेकर कहा की इसकी कोई संभावना नहीं है। राज्य में सीधा मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच है। जनता दूसरों को पूछेगी भी नहीं।

हरियाणा के इस सीट पर है हुड्डा का दबदबा

ज्ञात हो की हरियाणा चुनाव 2024 में पूर्व मुख्यमंत्री Bhupinder Singh Hooda हरियाणा के रोहतक जिले की गढ़ी सांपला किलोई सीट से दावेदारी पेश कर रहे हैं। पहले यह सीट किलोई सीट से जाना जाता था। 2009 में यह सीट गढ़ी सांपला किलोई हो गया। हरियाणा के इस सीट से भूपेंद्र सिंह हुड्डा 2000 से लगातार निर्वाचित होते आ रहे हैं।

-गौतम कुमार