Haryana Assembly Election: बीजेपी जा रही है… कांग्रेस आ रही है- प्रियंका गांधी

Published
Haryana Assembly Election

Haryana Assembly Election: कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी और सासंद राहुल गांधी ने हरियाणा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा अंबाला में नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा में प्रियंका गांधी ने कहा कि यहां के किसानों का भाजपा ने अनादर किया। भाजपा से किसानों को लाठी चार्ज मिला, आंसू गैस मिले, लेकिन MSP पर कानूनी गारंटी नहीं मिली।

पीएम के पास 5 मिनट का समय नहीं

प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि यहां पर बेरोजगारी है। यहां के नौजवान कर्मठ हैं। मैं कहीं भी जाती हूं और हरियाणा का युवा देखती हूं कि ये कर्मठ हैं। आपको अग्निवीर मिला, आप देश के लिए बार्डर पर जाइए और वापस आके संघर्ष करिए। यहां का बच्चा खिलाड़ी सड़क पर बैठ कर आंदोलन करते रहे, लेकिन पीएम के पास 5 मिनट नहीं हैं मिलने के लिए।

कांग्रेस की लहर नहीं, आपके सम्मान की लहर

प्रियंका गांधी ने आगे कहा, ये कांग्रेस की लहर नहीं, आपके सम्मान की लहर है। अगर आप बंट गए तो आपको आपका सम्मान नहीं मिलेगा इस लहर को और मजबूत बनाइए। बीजेपी जा रही है… कांग्रेस आ रही है। कांग्रेस आपके लिए समर्पित है। राहुल गांधी आपके लिए जान देने के लिए तैयार हैं। दीपेंद्र हुड्डा, और कुमारी शैलजा सब आपके लिए समर्पित हैं।

यह भी पढ़ें: Noida Encounter: नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ में 8 बदमाशों को किया गिरफ्तार, 1 फरार… राहगीरों से करते थे लूटपाट