Haryana Assembly Election: हरियाणा में BJP को झटका, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस में शामिल

Published
Haryana Assembly Election

नई दिल्ली। हरियाणा चुनाव ( Haryana Assembly Election )से ऐन वक्त पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। पूर्व मंत्री और ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कर्णदेव कंबोज ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। कंबोज ने कांग्रेस नेता भूपिंदर हुड्डा और हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान के मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए।

सीएम से मुलाकात का वीडियो वायरल

ज्ञात हो कि कंबोज पिछले दिनों मुख्यमंत्री नायब सिंह से मुलाकात की थी। सीएम से मुलाकात की वीडियो भी वायरल हुई थी। उससे पहले वो खट्टर सरकार में मंत्री भी रहे थे। इस चुनाव में बीजेपी ने कंबोज को टिकट नहीं दिया। जिससे उनकी नाराजगी झलक रही थी और आज उन्होंने बीजेपी से रिश्ता खत्म कर कांग्रेस का दामन लिया।

ओबीसी के बड़े नेता माने जाते हैं कंबोज

कर्णदेव कंबोज हरियाणा में ओबीसी के बड़े नेता माने जाते हैं। जिनके कांग्रेस का दामन थामने के बाद, प्रदेश में जाट-नॉन जाट की राजनीति करने वाली बीजेपी के लिए चुनाव में मुसीबतें बढ़ सकती हैं। Haryana Assembly Election में टिकट नहीं मिलने पर कंबोज ने बीजेपी पर ओबीसी वर्ग की उपेक्षा करने का आरोप भी लगाया था।

-गौतम कुमार