Haryana Assembly Elections 2024: हो सकता है कांग्रेस-AAP का गठबंधन! क्या 5 सीटों पर बनी बात?

Published
Haryana Assembly Elections 2024
Haryana Assembly Elections 2024

Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है। सूत्रों की मानें, तो कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन को लेकर बातचीत बनते दिख रही है। बताया जा रहा है कि कल यानी 9 सितंबर तक गठबंधन का ऐलान भी हो सकता है।

5 सीटों पर रजामंदी!

सूत्रों के मुताबिक, शनिवार यानी 7 सितंबर की शाम को राघव चड्डा और दीपक बाबरिया के बीच बैठक सकारात्मक रूप में संपन्न हुई है। आम आदमी पार्टी करीब 5 सीटों पर राजी है, लेकिन पसंद की सीट के लिए अभी भी दबाव बनाना जारी है।

गठबंधन का हो सकता है ऐलान

खबरों की मानें, तो माहौल को देखते हुए जहां एक तरफ आम आदमी पार्टी हर हाल में गठबंधन करना चाहती है, तो वहीं राहुल गांधी की पहल के मद्देनजर कांग्रेस नेताओं के सामने भी कोई दूसरा ऑप्शन नहीं है। ऐसे में माना जा रहा है कि गठबंधन का ऐलान जल्द ही हो सकता है।

90 सीटों के लिए होगा मतदान

चुनाव आयोग के द्वारा जारी किए गए नए शेड्यूल के अनुसार, हरियाणा में विधानसभा चुनाव के मतदान अब 1 अक्टूबर की जगह 5 अक्बूटर को होने वाला है। इसके साथ ही मतगणना की तारीख में भी बदलाव किया गया है। अब मतों की गिनती 4 अक्टूबर की जगह 8 अक्टूबर को होगी।

यह भी पढ़ें: Assembly elections in J&K Haryana: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर चलाया गया तलाशी अभियान, 4 करोड़ कैश… 365 किलो चांदी बरामद