Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन पर संजय सिंह का बड़ा बयान, कहा- “हमारी प्राथमिकता BJP को हराना”

Published
आप राज्यसभा सांसद संजय सिंह
आप राज्यसभा सांसद संजय सिंह

Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। 5 अक्टूबर को हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने हैं। वहीं ऐसे में सभी पार्टियों ने अपनी-अपनी कमर कस ली है और चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। इस बीच हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर एक बड़ी खबर आई है। दरअसल, बताया जा रहा है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी गठबंधन कर सकती है।

बता दें, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में सवाल करते हुए पूछा कि क्या अकेले चुनाव लड़ने से नुकसान नहीं होगा। क्या गठबंधन की कोई संभावना बन सकती है। राहुल गांधी द्वारा गठबंधन के साथ चुनाव लड़ने के संकेत के बीच आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह का बड़ा बयान देते हुआ कहा कि हम इसका स्वागत करते हैं।

हमारी प्राथमिकता भाजपा को हराना- संजय सिंह

आप राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा, “हम इसका स्वागत करते हैं। हमारी प्राथमिकता भाजपा को हराना है। हमारे हरियाणा प्रभारी संदीप पाठक और सुशील गुप्ता इस पर चर्चा करेंगे और अंतिम निर्णय लेंगे और इसके बारे में अरविंद केजरीवाल को सूचित करेंगे और उसके अनुसार निर्णय लिया जाएगा।”