Haryana Assembly Elections: 1 अक्टूबर को होंगे हरियाणा विधानसभा चुनाव, 4 को आएंगे नतीजे

Published
Haryana Assembly Elections
Haryana Assembly Elections

Haryana Assembly Elections: चुनाव आयोग द्वारा हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। हरियाणा की सभी 90 सीटों के लिए एक ही चरण में मतदान होगा। बता दें कि सभी 90 सीटों पर 1 अक्टूबर को मतदान होगा और 4 अक्टूबर को चुनावी नतीजे आएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने चुनाव के कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है।

फाइनल वोटर लिस्ट 27 अगस्त को किया जाएगा जारी

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि हरियाणा की 90 में से 73 सीटें सामान्य और 17 सीटें आरक्षित हैं। हरियाणा में फाइनल वोटर लिस्ट 27 अगस्त को जारी किया जाएगा। चुनाव आयुक्त ने कहा कि हरियाणा में 2 करोड़ से अधिक मतदाता हैं। 20 हजार 629 पोलिंग बूथ और 150 मॉडल पोलिंग बूथ हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा का चुनाव दुनिया में हमारी लोकतांत्रिक ताकत का प्रमाण है।

2019 का हरियाणा विधानसभा चुनाव

बता दें कि 2019 में हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों के लिए एक ही चरण में वोट डाला गया था। तब विधानसभा का चुनाव 21 अक्टूबर 2019 में हुआ और नतीजों का ऐलान 24 अक्टूबर। उस समय हरियाणा विधानसभा चुनाव में 68.20 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।

यह भी पढ़ें: Paris Paralympics 2024: भारत का सबसे बड़ा दल करेगा शिरकत, 84 एथलीट्स लेंगे हिस्सा