Haryana BJP President: हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले BJP ने इस नेता को बनाया प्रदेश का पार्टी अध्यक्ष

Published
मोहन लाल बड़ौली
मोहन लाल बड़ौली

Haryana BJP President: भाजपा ने मोहन लाल बड़ौली को हरियाणा में पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वो इस समय विधायक हैं। पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने कहा, ”बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने मोहन लाल बडौली, विधायक को हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

भाजपा ने विधायक मोहन सिंह बड़ौली को हरियाणा में पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। मोहन सिंह बड़ौली सोनीपत जिले के राई से विधायक हैं। बता दें कि बड़ौली ने नायब सिंह सैनी की जगह ली है।

लेखक: रंजना कुमारी