बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने में जुटी हरियाणा जनचेतना पार्टी

Published

अंबाला/हरियाणा: बीते दिनों हुई भारी बारिश के चलते हरियाणा के कई जिले बाढ़ की चपेट में आ गए है खासकर यमुना से सटे जितने भी गांव है उनमे बाढ़ का पानी घुस आया। जिसके चलते लोगों को काफी परेशानियां का सामना करना पड़ा है। वहीं बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित अंबाला जिला हुआ है। अब बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए हरियाणा जनचेतना पार्टी जुट गई है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा के आदेश पर जुटे पार्टी के समर्थक


हरियाणा जनचेतना पार्टी के सुप्रीमो एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा के आदेशों पर काम करते हुए बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए अब सभी 20 वार्डों को सेनिटाइज करने का काम शुरू किया गया है। इसी कड़ी में सभी वार्डों में पार्टी के पार्षदों व समर्थकों की ड्यूटी लगाई है। जो लगातार बाढ़ प्रभावित लोगों तक राहत सामग्री पहुंचा रहे है।

मंगलवार को बाढ़ क्षेत्रों में निकले पार्टी के कार्यकर्ता


मंगलवार को पार्टी कार्यालय से सभी कार्यकर्ता बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को सेनिटाइज करने के लिए राहत सामग्री के साथ-साथ दवाईयां लेकर निकले। जिसके बाद बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को सेनिटाइज करने का काम शुरू करवाया गया। क्योंकि बाढ़ के बाद इन इलाकों में बीमारियां फैलने का खतरा ज्यादा बढ़ गया है।

क्या बोलें पार्टी के कार्यकर्ता

इस अवसर पर पार्षदों व समर्थकों ने कहा कि, “शर्मा परिवार ने हमेशा सामाजिक दायित्व निभाया है और जब भी अंबाला के लोगों को जरूरत महसूस हुई तो उनके साथ खड़ा रहा है।” अंबाला की मेयर शक्तिरानी शर्मा द्वारा वार्ड स्तर पर दिन में दो बार मेडिकल कैंप लगाने की शुरूआत की गई है। समर्थकों ने कहा कि, “अब बाढ़ के बाद फैलने वाली बीमारियों की आशंकाओं को देखते हुए सभी वार्डों में सेनिटाइज करवाया जा रहा है।”

रिपोर्ट- पीयूष जैन

अंबाला, हरियाणा