नहीं थम रहा गर्मी का प्रकोप, देश के इन 15 शहरों में सबसे ज्यादा गर्मी

Published
Heatwave Alert
Heatwave Alert

Heat Wave News: देशभर के कई राज्यों में अभी भीषण गर्मी पड़ रही है। देश के कई शहरों में पारा 49 डिग्री के पार पहुंच गया है। राजधानी दिल्ली समेत भारत के कई राज्यों में इस वक्त भयंकर गर्मी पड़ रही है। राजस्थान में कई जगहों पर पारा 50 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है। वहीं देश की दिल्ली में भी तापमान 48 डिग्री के पार हो गया है और अगले कुछ दिनों तक लू की स्थिति से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है।

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

भारत मौसम विज्ञान विभाग(IMD ) ने आने वाले अगले तीन दिनों में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग के अनुसार जून में उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य क्षेत्र के आसपास के हिस्सों में लू का दौर जारी रहने की आशंका है। हालांकि, 29 मई से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने वाला है, जिसकी वजह से कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि 3 दिन बाद बारिश होने से लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

इन 15 शहरों में रही सबसे ज्यादा गर्मी

चुरू (राजस्थान): तापमान 50.5 डिग्री

सिरसा (हरियाणा): तापमान 50.3 डिग्री
मुंगेशपुर (दिल्ली): तापमान 49.9 डिग्री
फलौदी (राजस्थान): तापमान 49.4 डिग्री
झांसी (उत्तर प्रदेश): तापमान 49.0 डिग्री
बाड़मेर (राजस्थान): तापमान 49 डिग्री
बीकानेर (राजस्थान): तापमान 48.6 डिग्री
जैसलमेर (राजस्थान): तापमान 48.5 डिग्री
निवाड़ी (मध्य प्रदेश): तापमान 48.7 डिग्री
भटिंडा (पंजाब): तापमान 48.4 डिग्री
निवाड़ी (मध्य प्रदेश): तापमान 48.7 डिग्री
कोटा (राजस्थान): तापमान 48.2 डिग्री
नजफगढ़ (दिल्ली): तापमान 48.1 डिग्री
गंगानगर (राजस्थान): तापमान 47.8 डिग्री
फरीदकोट (पंजाब): तापमान 47.4 डिग्री

लेखक – आयुष राज