Heavy landslides in Wayanad: केरल में दो दिन का शोक, केंद्र सरकार ने की घोषणा

Published
Heavy landslides in Wayanad
Heavy landslides in Wayanad

Heavy landslides in Wayanad: वायनाड में भूस्खलन की घटना में कम से कम 70 लोगों की जान जाने के बाद केरल सरकार ने आज और कल राज्य में आधिकारिक शोक की घोषणा की है।

केंद्र सरकार ने घोषित की राज्य में आधिकारिक शोक

सरकार वायनाड जिले के चुरलमाला में प्राकृतिक आपदा पर गहरा दुख व्यक्त करती है, जिसमें जानमाल की क्षति हुई है। उक्त त्रासदी के मद्देनजर, राज्य 30 और 31 जुलाई, 2024 को आधिकारिक शोक घोषित करता है। टी अवधि के दौरान, पूरे राज्य में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुकाया जाना चाहिए और सरकार द्वारा निर्धारित सार्वजनिक समारोहों को स्थगित कर दिया जाना चाहिए।

70 से अधिक लोगों की मौत

बता दें कि केरल के वायनाड जिले में मंगलवार को हुई भारी बारिश के कारण पर्वतीय इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं हुईं। भूस्खलन होने की वजह से अब तक कम से कम 70 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। मलबे में सैकड़ों लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। जिला प्रशासन और बचाव दल प्रभावित इलाकों में राहत कार्यों में जुटे हैं, लेकिन इलाके की कठिन भूगोल और खराब मौसम ने बचाव अभियान को चुनौतीपूर्ण बना दिया है।