Heavy landslides in Wayanad: वायनाड में भूस्खलन से 70 से अधिक लोगों की मौत

Published
Heavy landslides in Wayanad
Heavy landslides in Wayanad

Heavy landslides in Wayanad: केरल के वायनाड जिले में मंगलवार को हुई भारी बारिश के कारण पर्वतीय इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं हुईं। भूस्खलन होने की वजह से अब तक कम से कम 70 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। मलबे में सैकड़ों लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। जिला प्रशासन और बचाव दल प्रभावित इलाकों में राहत कार्यों में जुटे हैं, लेकिन इलाके की कठिन भूगोल और खराब मौसम ने बचाव अभियान को चुनौतीपूर्ण बना दिया है।

मुख्य रूप से प्रभावित इलाकों में मुंडक्कई, चूरलमाला, अट्टमाला और नूलपुझा गांव शामिल हैं। इन गांवों में लोगों को बचाने के लिए स्थानीय प्रशासन के साथ राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF), पुलिस और दमकल कर्मियों की टीमें भी जुटी हुई हैं। राज्य सरकार ने भारतीय सेना की मदद भी मांगी है। वायनाड में भूस्खलन की घटना में कम से कम 70 लोगों की जान जाने के बाद केरल सरकार ने आज और कल राज्य में आधिकारिक शोक की घोषणा की है।