Hemant Soren Cabinet Expansion Today: दोपहर साढ़े तीन बजे राजभवन में मंत्री पद का होगा शपथ ग्रहण

Published

Hemant Soren Cabinet Expansion Today: झारखंड के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में सत्ता संभालने वाले हेमंत सोरेन की कैबिनेट का आज विस्तार होगा। झारखंड विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने के बाद दोपहर साढ़े तीन बजे राजभवन में मंत्री पद का शपथ ग्रहण होगा। मिली जानकारी के मुताबिक, झामुमो कोटे से 5 से 6, कांग्रेस से 4 और राजद कोटे से 1 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। इसी के साथ कुछ नए चहरे नजर आएंगे।

28 जून को बिरसा मुंडा जेल से रिहा हुए हेमंत सोरेन

बता दें, हेमंत सोरेन को भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद 28 जून को बिरसा मुंडा जेल से रिहा किया गया। करीब पांच महीने बाद हेमंत सोरेन जेल से बाहर आए। 4 जुलाई को हेमंत सोरेने ने तीसरी बार बतौर मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

लेखक-प्रियंका लाल