हिलेरी क्लिंटन आज पहुंचेगीं वाराणसी, काशी की संस्कृतिक परंपरा से होंगी रूबरू

Published
Hillary Clinton
हिलेरी क्लिंटन

हिलेरी क्लिंटन (Hillary Clinton) अमेरिका के पूर्व राष्‍ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्‍नी हैं.. वह पूर्व में अमेरिका की विदेश मंत्री भी रह चुकी हैं। हिलेरी क्लिंटन आज वाराणसी आ रही हैं। तीन दिन के इस दौरे पर हिलेरी काशी की संस्‍कृति-परंपरा और सामाजिक संबंधों से रूबरू होंगी। इसके साथ ही वह विश्‍वनाथ धाम, सारनाथ, रामनगर का भ्रमण करेंगी।

सहायता समूहों की महिलाओं से हो सकती है मुलाकात

हिलेरी क्लिंटन (Hillary Clinton) वाराणसी के दशाश्‍वेमध घाट की गंगा आरती और रुद्राक्ष कन्‍वेंशन सेंटर भी देखेंगी। इसके अलावा वह स्वंय सहायता समूहों की कुछ महिलाओं से भी मुलाकात कर सकती हैं।

काशी भ्रमण के बाद  हिलेरी क्लिंटन (Hillary Clinton) 11 फरवरी को special aircraft  से दिल्‍ली लौट जाएंगी।

अमेरिकी दूतावास में हलचल

हिलेरी (Hillary Clinton) के भारत दौरे पर आने के बाद से ही अमेरिकी दूतावास उनकी यात्रा को लेकर चौकन्ना हैं, हिलेरी के वाराणसी दौरे पर जाने से पहले ही अमेरिकी दूतावास के अधिकारी वहां पहुंच गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, हिलेरी (Hillary Clinton) 9 फरवरी की शाम नदेसर के होटल में ठहरेंगी। सुबह होते ही यानी 10 फरवरी को वो सबसे पहले भगवान बुद्ध की प्रथम उपदेश स्थली सारनाथ का दर्शन करेंगी।

शुक्रवार 10 फरवरी की होटल में विश्राम करने के बाद 11 फरवरी की सुबह वह दिल्ली लौट जाएंगी।

इसे भी पढ़ेंअडानी मामले में JPC जांच को लेकर अड़ा विपक्ष, PM मोदी से पूछे सवाल