Hindenburg Report Again: हिंडनबर्ग का दावा; ‘भारत में कुछ बड़ा होने वाला है!’… पहले अडानी समूह… अब कौन?

Published

Hindenburg Report Again: अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च ने एक बार फिर से चेतावनी दी है कि भारत में कुछ बड़ा होने वाला है। शनिवार की सुबह, एक्स पर की गई एक पोस्ट के जरिए हिंडनबर्ग ने संकेत दिया कि वह भारतीय कंपनी से जुड़े किसी बड़े मामले का पर्दाफाश करने वाली है। हालांकि, इस पोस्ट में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है, जिससे बाजार में अटकलों का दौर शुरू हो गया है।

यह पहली बार नहीं है जब हिंडनबर्ग रिसर्च ने भारतीय कंपनियों को निशाना बनाया है। इससे पहले जनवरी 2023 में इस फर्म ने गौतम अडानी के नेतृत्व वाले अडानी समूह पर गंभीर आरोप लगाते हुए एक रिपोर्ट जारी की थी। इस रिपोर्ट के बाद अडानी समूह के शेयरों में भारी गिरावट आई थी और समूह का वैल्यूएशन कुछ ही दिनों में 86 अरब डॉलर तक घट गया था।

हिंडनबर्ग की पोस्ट ने मचाई हलचल!

हिंडनबर्ग रिसर्च की इस पोस्ट के बाद एक बार फिर भारतीय बाजार में हलचल मच गई है। कई लोगों का मानना है कि यह चेतावनी किसी बड़े घोटाले या वित्तीय गड़बड़ी का पर्दाफाश कर सकती है, जो भारत के वित्तीय बाजारों पर गहरा असर डाल सकता है।

सेबी के नोटिस को हिंडनबर्ग ने बताया था बकवास

हिंडनबर्ग ने इस साल 27 जून को सेबी ने एक नोटिस को जारी किया था, जिसे सेबी ने “बकवास” करार दिया था। कंपनी ने भारतीय बाजार नियामक पर आरोप लगाया था कि उसने सबसे शक्तिशाली व्यक्तियों द्वारा किए गए भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी को उजागर करने वालों को चुप कराने की कोशिश की है।

अब, हिंडनबर्ग की ताजा चेतावनी ने एक बार फिर से सभी की निगाहें उसकी ओर खींच ली हैं। यह देखना बाकी है कि इस बार हिंडनबर्ग किस भारतीय कंपनी को अपने निशाने पर लेता है और इसका बाजार पर क्या प्रभाव पड़ता है।