Hindenburg Report: मल्लिकार्जुन खड़गे ने हिंडनबर्ग मामले में केंद्र सरकार को घेरा, कही ये बड़ी बात

Published
Hindenburg Report

Hindenburg Report: हिंडनबर्ग की नई रिपोर्ट जब से आई है तभी से सियासी पारा एक बार फिर से अपने चरम पर है। सत्तापक्ष और विपक्ष एक बार फिर से एक-दूसरे के सामने आ चुके हैं। कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस SEBI प्रमुख माधबी पुरी बुच और केंद्र सरकार पर हमलावर है। इसी बीच अब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने क्या कहा?

मल्लिकार्जुन खड़गे सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर कहा कि, “SEBI ने माननीय सुप्रीम कोर्ट के समक्ष मोदी जी के परम मित्र अडानी को हिंडनबर्ग के जनवरी 2023 के ख़ुलासों में Clean Chit दी थी। आज उसी SEBI के मुखिया के तथाकथित वित्तीय रिश्ते उजागर हुए हैं। मध्यम वर्ग से संबंधित छोटे और मध्यम निवेशकों, जो अपनी मेहनत की कमाई शेयर बाजार में निवेश करते हैं, उनको संरक्षित करने की आवश्यकता है, क्योंकि वे SEBI में विश्वास करते हैं। जब तक इस महा-घोटाले में JPC जाँच नहीं होगी, तब तक मोदी जी अपने A1 मित्र की मदद करते रहेंगे और देश की संवैधानिक संस्थाएं तार-तार होती रहेंगी।

BJP ने भी उठाए सवाल

भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, “पिछले कुछ सालों से जब भी संसद सत्र शुरू होता है, कोई विदेशी रिपोर्ट जारी हो जाती है। संसद सत्र से ठीक पहले BBC की डॉक्यूमेंट्री जारी की गई थी। संसद सत्र से ठीक पहले जनवरी में हिंडेनबर्ग की रिपोर्ट आई थी। ये सब घटनाक्रम संसद सत्र के दौरान होता है। विपक्ष के विदेश से ऐसे संबंध हैं कि वे भारत के हर संसद सत्र के दौरान अस्थिरता और अराजकता पैदा करते हैं। वे भ्रम फैलाकर भारत में आर्थिक अराजकता पैदा करना चाहते हैं। अब वे सेबी पर हमला कर रहे हैं। कांग्रेस पिछले 30-40 सालों से हमेशा विदेशी कंपनियों के साथ क्यों खड़ी रहती है? यूनियन कार्बाइड के साथ क्यों खड़ी रहती है?”

हिंडनबर्ग ने SEBI अध्यक्ष पर लगाएं यह आरोप

हिंडनबर्ग ने आरोप लगाया है कि सेबी की अध्यक्ष माधबी बुच और उनके पति के पास कथित अडानी धन हेराफेरी घोटाले में शामिल ऑफशोर संस्थाओं में हिस्सेदारी थी। लेकिन सेबी प्रमुख और अडानी ने इन सभी आरोपों को नकार दिया है।

यह भी पढ़ें: Sudhanshu Trivedi Reaction on Hindenburg Report: हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर BJP ने दी अपनी प्रतिक्रिया, कहा- भ्रम फैलाकर भारत में…