हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट, अडाणी ग्रुप के शेयर्स पर दिखा बड़ा असर!

Published

Hindenburg Research Report: अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च इन दिनों एक बार फिर चर्चा का विषय बनी हुई है। इसके पीछे की वजह है हाल ही में उसके द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया पोस्ट, और वीकेंड पर जारी की गई नई रिपोर्ट। हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा जारी की गई ताजा रिपोर्ट में आरोप लगया गया कि सेबी की चेयरपर्सन माधवी पुरी बुच और उनके पति के पास कथित अडानी फंड हेराफेरी घोटाले में इस्तेमाल किए गए अस्पष्ट ऑफशोर फंड में हिस्सेदारी थी। हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद ऐसा माना जा रहा था कि इसका सीधा असर सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में देखने को मिल सकता है।

अडाणी ग्रुप के शेयर्स पर नहीं दिखा खासा असर!

12 अगस्त सोमवार यानी आज हफ्ते के पहले दिन सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में ही गिरावट नजर आई। सुबह 9:15 बजे पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 375 अंकों के नुकसान के साथ 79,330 के लेवल पर खुला, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 47 अंक के नुकसान के साथ 24,320 के लेवल पर खुला। शुरुआती कारोबार में अडानी समूह के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। इस गिरावट को देखकर ऐसा कहा जा सकता है कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट का असर अडानी समूह पर उतना नहीं पड़ा जितना साल 2023 में पड़ा था।

मार्केटिंग वेबसाइट ग्रो की रिपोर्ट के अनुसार जानें, अडाणी ग्रुप के शेयर्स में कितने प्रतिशत की हुई है गिरावट?

  • अडानी पावर शेयर 2.96% की गिरावट के साथ 674.85 रुपये पर कारोबार कर रहा है।
  • अडानी टोटल गैस का शेयर 4.94% की गिरावट लेकर 826.85 रुपये पर कारोबार कर रहा है।
  • अडानी विल्मर शेयर में 2.88% की गिरावट आई है और ये 374.05 रुपये के लेवल पर ट्रेड कर रहा है।  
  • अडानी ग्रीन एनर्जी का स्टॉक 3.37% गिरकर 1066.55 रुपये पर है।
  • अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस का शेयर 3.30% गिरकर 1,067.40 पर ट्रेड कर रहा है।
  • अंबुजा सीमेंट कंपनी का शेयर 0.24% गिरकर 630.50 रुपये पर ट्रेड कर रहा है।
  • एनडीटीवी के शेयर 2.08% फीसदी टूटकर 204.00 रुपये के लेवल पर था।