Honey Face Mask: बेजान और डल स्किन से कैसे पाएं छुटकारा? फॉलो करें यह मास्क… पाएं इंस्टेंट निखार

Published

Honey Face Mask: खूबसूरत दिखना हर लड़की की ख्वाइश होती है। लेकिन ऑफिस, घर के कामकाज के कारण हम अपना ध्यान नहीं रख पाते हैं। जिसके कारण हमारी त्वचा बेजान और डल लगती है। ऐसे में जानते हैं, घरेलू फेस मास्क के बारे में जिसे अप्लाई करने के बाद आपकी स्किन 5 मिनट में ही ग्लोइंग दिखने लगेगी। इस घरेलू फेस मास्क से आपकी त्वचा को इंस्टेंट निखार मिलेगी।

हनी फेस मास्क

शहद हमारी स्किन के लिए काफी अच्छा होता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। शहद डार्क स्पॉट्स, एक्ने और स्किन इंफ्लेमेशन को कम करने में मदद करता है। शहद हमारी त्वचा को प्राकृतिक ग्लो देता है और ड्राई स्किन के लिए मॉइश्चराइजर का काम करता है। अगर आप अपने चेहरे पर रात को सोने से पहले शहद का मास्क अप्लाई करते हैं तो आपके चेहरे का ग्लो और बढ़ने लगता है। आइए जानते हैं, कैसे बनाना है हनी फेस मास्क

हनी फेस मास्क और अप्लाई करने का तरीका

  • 1 बड़ा चम्मच शहद लें, और उसमें थोड़ी सी हल्दी पाउडर या फिर दूध मिला लें।
  • कॉटन बॉल की मदद से शहद मास्क को अपनी त्वचा पर लगाएं।
  • 20 से 30 मिनट तक मास्क को लगाए रखें।

    नोट- अपनी स्किन पर इस मास्क को अप्लाई करने से पहले अपने स्किन स्पेशलिस्ट से सलाह जरूर लें…