फ्लाइट में मयंक अग्रवाल के साथ कैसे रची गई साजिश, जानिए पूरी कहानी- कोच की जुबानी

Published

नई दिल्ली/डेस्क: भारतीय क्रिकेटर मयंक अग्रवाल की हालत अब पहले से बेहतर है। अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है. उनकी बीमारी के चलते उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था। वह 30 जनवरी को त्रिपुरा से दिल्ली की उड़ान पर थे। उड़ान के दौरान उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। डॉक्टरों का कहना है कि मयंक अग्रवाल अगले एक-दो दिन में बोल सकेंगे, क्योंकि उनके गले में अंदरूनी चोटें आई हैं। लेकिन सवाल ये है कि फ्लाइट में आखिर क्या हुआ था। आइए आपको कर्नाटक टीम मैनेजर की जुबानी पूरी कहानी बताते हैं।

कर्नाटक टीम के मैनेजर रमेश ने इंडिया टुडे को बताया कि उनकी टीम त्रिपुरा से दिल्ली की फ्लाइट से यात्रा कर रही थी। सफर के दौरान जब मयंक अग्रवाल को प्यास लगी तो वह अपनी सीट के पास रखी बोतल से पानी पीने लगे। लेकिन कुछ मिनटों के बाद उनको गले में खुजली, जलन और उल्टी जैसा महसूस होने लगा।

इसके बाद मयंक कॉकपिट के पास वॉशरूम में गए और एयर होस्टेस को इसकी जानकारी दी। एयर होस्टेस ने तुरंत इमरजेंसी घंटी बजाई और पायलट को डॉक्टर की जरूरत के बारे में बताया।

फ्लाइट में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था, इसलिए पायलट ने एयरपोर्ट अथॉरिटी को मैसेज भेजकर डॉक्टर की मदद मांगी। मयंक की हालत देखकर डॉक्टर ने उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी। एम्बुलेंस आई और मयंक को अस्पताल ले जाया गया।

लेखक: करन शर्मा