चांद पर जाने वाले कितने लोग आज भी हैं जिंदा? जानिए चांद से जुड़ी ऐसी ही ये 10 बातें

Published
इमेज- गूगल

नई दिल्ली: चंद्रयान 3 के लॉन्च के साथ ही भारत चौथी अंतरिक्ष महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर हो गया है और चंद्रयान के सफल होते ही इतिहास बदल जाएगा। क्योंकि इस प्रोजेक्ट के सफल होते ही भारत बहुत ही जल्द अपने एस्ट्रोनॉट्स यानि व्योमनॉट को चाँद पर भेजना शुरू कर देगा, लेकिन क्या आप जानते है की आखिर चाँद पर आज तक कितने लोगों ने सफलता से कदम रखा और उनमें से आज भी कितने एस्ट्रोनॉट्स जिंदा हैं। चलिए उससे पहले चांद के बारे में कुछ रोमांचक तथ्य जान लेते हैं।

चंद्रमा के बारे में कुछ रोचक तथ्य

  • चंद्रमा का वजन 81 अरब टन है।
  • अगर हम इसके क्षेत्रफल की बात करें, तो यह आपको अफ्रीका के बराबर मिलेगा।
  • वहीं, चांद की मिट्टी की गंध की बात करें, तो इसकी धूल की गंध बारूद जैसी होती है।

चंद्रमा को उड़ाने की थी प्लानिंग

आपको जानकर हैरानी होगी, लेकिन शीत युद्ध (Cold War) के चलते अमेरिका ने अपनी ताकत दिखाने के लिए चंद्रमा को परमाणु बम से उड़ाने की योजना भी बनाई थी और यदि ऐसा होता, तो चंद्रमा के बिना पृथ्वी पर दिन केवल 6 घंटे का होता।

धरती से काफी अलग है चांद का तापमान और भूकंप

चांद का तापमान दिन में 134 डिग्री सेल्सियस और रत में -153 डिग्री सेल्सियस रहता हैं। साथ ही यहां पर आए भूकंप को Moonquakes कहते है।

चांद पर अमेरिकियों का दबदबा

चलिए अब आपको वो बताते है कि, जिसका आपको बेसब्री से इंतज़ार है। देखिए, अब तक केवल अमेरिकी ही चंद्रमा पर गए हैं। जिसमें आज तक केवल 12 अमेरिकी एस्ट्रनॉट्स ही चंद्रमा पर सफलतापूर्वक कदम रख पाए हैं और इसमें से 4 लोग अभी भी जीवित हैं।