शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1300 अंक गिरा, क्या हैं कारण?

Published

नई दिल्ली/डेस्क: भारतीय शेयर बाजार बुधवार (17 जनवरी) को भारी गिरावट के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों का सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 1,371.23 अंक गिरकर 71,757.54 अंक पर पहुंचा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 395.35 अंक टूटकर 21,636.95 पर कारोबार कर रहा था। इसमें कई कारणों के चलते गिरावट हुई।

HDFC बैंक के शेयरों में गिरावट

शेयर बाजार में आज की गिरावट का प्रमुख कारण HDFC बैंक की 6% की गिरावट है। इसका सेंसेक्स और निफ्टी में भारी वेटेज है। इससे बैंकिंग सेक्टर में दबाव बढ़ा है।

ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद

बाजार में गिरावट का दूसरा कारण है ब्याज दरों में तेज कटौती की उम्मीद। अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में कटौती के संकेत दिए हैं, जिससे बाजार का भरोसा कमजोर हुआ है। फेड गवर्नर क्रिस्टोफर वालर ने बताया है कि ब्याज दरों में कटौती की प्रक्रिया धीमी गति से हो सकती है।

महंगे वैल्यूएशन के चलते मुनाफावसूली

हाल की तेजी के बावजूद, वैल्यूएशन के चलते निवेशकों की मुनाफावसूली एक और कारण है। वैल्यूएशन के स्तरें ऊँचे हैं और निवेशकों को गिरावट का मौका दिख रहा है।

कमजोर ग्लोबल संकेत

बुधवार को ग्लोबल संकेत भी कमजोर रहे हैं, जिससे शेयर बाजारों में दबाव बढ़ा है। अमेरिकी शेयर बाजार सूचकांक बढ़ने से बंद हुए हैं और एशियाई बाजारों में भी नुकसान हुआ है।

एनालिस्ट्स का कहना है कि यह गिरावट अच्छी है और निवेशकों को इस गिरावट में प्रॉफिट बनाने के लिए एक अच्छा मौका मिल सकता है।

लेखक: करन शर्मा