ICC Women’s T20 World Cup: महिला विश्व कप के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान, जानें किसको किसको मिला जगह !

Published

Women T20 World Cup 2024: टी20 महिला विश्व कप 2024 को लेकर भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। टीम इंडिया की कमान हरमनप्रीत कौर के हाथों में सौंपी गई है। टीम में अनुभवी खिलाड़ियों के अलावा युवा खिलाड़ियों को भी जगह दी गई है। भारतीय टीम इस बार काफी मजबूत नजर आ रही है और भारत के तरफ से महिला टी20 विश्व कप 2024 में इस बार स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा जैसे बड़े चेहरे खेलते हुए नजर आएंगी। इसके अलावा टीम में राधा यादव और जेमिमा रोड्रिग्ज को भी जगह मिली है।

Women T20 World Cup 2024: भारतीय महिला टीम

  • हरमनप्रीत कौर (कप्तान)
  • स्मृति मंधाना (उपकप्तान)
  • शैफाली वर्मा
  • दीप्ति शर्मा
  • जेमिमा रोड्रिग्स
  • ऋचा घोष (विकेटकीपर)
  • यास्टिका भाटिया (विकेटकीपर)
  • पूजा वस्त्राकर
  • अरुंधति रेड्डी
  • रेणुका सिंह ठाकुर
  • दयालन हेमलता
  • आशा शोभना
  • राधा यादव
  • श्रेयंका पाटिल
  • सजना सजीवन
  • रिजर्व प्लेयर्स – उमा छेत्री, तनुजा कंवर और साइमा ठाकोर