Delhi Water Supply: “दिल्ली में पानी किया बर्बाद तो कटेगा चालान”- AAP मंत्री आतिशी

Published
Atishi Marlena
Atishi Marlena

Delhi Water Supply: दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा कि आने वालों दिनों में पानी की बर्बादी पर चालान भी लगाया जा सकता है। दिल्ली सरकार पानी की बर्बादी करने पर चालान काटने पर विचार कर रही है। आतिशी ने कहा कि दिल्ली अपनी पानी की सप्लाई के लिए यमुना नदी पर ही निर्भर है। पिछले सप्ताह से हरियाणा ने दिल्ली के हिस्से का पानी छोड़ना बंद कर दिया है।

आतिशी ने आगे कहा 2023 में अप्रैल, मई और जून के महीने में मिनिमम वाटर मेंटेन रहा। हरियाणा ने दिल्ली के हिस्से का पानी देना बंद कर दिया है। आज से दिल्ली के कई हिस्सों में जहां दो बार पानी की सप्लाई आती है, वहां एक बार आयेगी।

दिल्ली की मंत्री ने कहा कि दूसरे टाइम पर हम उन इलाकों में पानी भेजेंगे जहां कम पानी है। दिल्ली के कुछ हिस्सों को पानी के बिना नहीं छोड़ सकते हैं। इसलिए पानी की सप्लाई का ध्यान से इस्तेमाल करें। गाड़ियों को खुली पाइप से ना धोएं। आज भी साउथ दिल्ली के कई रेजिडेंशियल एरिया में पानी से ऐसे गाड़ी धो रहे है।

आतिशी ने कहा कि यमुना नदी में कितना पानी आता है ये हरियाणा पर है। 1 मई से ही दिल्ली ने हरियाणा के हिस्से का पानी देना कम कर दिया, यमुना के पानी का स्तर गिर रहा है। जब हरियाणा की तरफ से दिल्ली की यमुना नदी में पर्याप्त पानी नहीं छोड़ा जाता है तब यहां के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के अमाउंट में कमी आ जाती है। इससे दिल्ली के सभी जगहों पर भेजे जाने वाली पानी की मात्रा भी घट जाती है।

दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा है कि अगर लगातार हरियाणा सरकार से पानी का लेवल घटता रहा तो हम सुप्रीम कोर्ट में जायेंगे।

लेखक: रंजना कुमारी