मेरठ में मध्‍य प्रदेश के सीधी जैसा कांड, दोस्तों ने अगवा कर ममुंह पर किया पेशाब

Published

नई दिल्ली/डेस्क: मेरठ में हुई एक घटना में कुछ लड़के ने अपने ही दोस्त को बेरहमी से पिटा, और उसके चेहरे पर पेशाब कर दिया। इस दरिन्दगी की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस ने सात आरोपियों में से एक को गिरफ्तार किया है और उनके खिलाफसंगीन धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। यह घटना 13 नवंबर को हुई थी।

इसके पहले मध्य प्रदेश के सीधी में भी एक आदिवासी युवक के साथ एक अनैतिक हमला हुआ था। पीड़ित के पिता ने बताया कि दीपावली के अगले दिन उनका बेटा मिठाई बांटने के लिए बाहर गया था। तभी कई युवकों ने उसे अगवा कर लिया और उसे बर्बरता से पीटा।

इस हमले में अवि शर्मा, आशीष मलिक, राजन, मोहित ठाकुर, और तीन अज्ञात युवक शामिल थे। लाठी और डंडों के साथ हुई मारपीट ने उसे गंभीर चोटें पहुंचाईं, जिसके बाद उसे ज़मीन पर गिरा दिया गया। आरोपी ने इसके बाद उसके चेहरे पर जबरन पेशाब भी किया।

पिता ने कार्यवाही में देरी के लगाए आरोप

युवक के पिता ने 16 अगस्त को मारपीट के मुकदमे की तहरीर दर्ज करवा दी थी। उनका आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन कार्रवाई में देरी हुई। आरोपियों ने युवक के खिलाफ पेशाब करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया था, जिसे परिजनों ने देखा।

परिजन ने वीडियो को पुलिस अधिकारियों को दिखाया, जिसके बाद पुलिस ने मामले में धारा बढ़ाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि बाकी के छह आरोपी भी जल्दी ही गिरफ्तार किए जाएंगे, और कार्रवाई में देरी क्यों हुई, इसकी जांच भी की जा रही है।

लेखक: करन शर्मा