संभल में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने “समाजवादी पार्टी को बताया समाप्तवादी पार्टी”

Published

संभल/उत्तर प्रदेश: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने भव्य स्वागत किया, डिप्टी सीएम के कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक अधिकारी अलर्ट दिखाई दिए। मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए 2024 के चुनाव में जुटने का आह्वान किया।

केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी को रोकने की ताकत किसी भी विरोधी में नहीं है, विपक्ष का यह गठबंधन सिर्फ घोटालेबाज और भ्रष्टाचार के आरोप से गिरे नेताओं का गठबंधन है और विरोधियों को डर है कि 2024 में मोदी की सरकार बनने के बाद बाकी जिंदगी जेल में बीतेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आह्वान किया है कि 2024 के चुनाव में परिवारवाद का अंत होना चाहिए, भ्रष्टाचार की राजनीति का खात्मा होना चाहिए और तुष्टीकरण की राजनीति का अंत होना चाहिए।

उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार को जनपद संभल के बहजोई पहुंचे, वहीं उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और विकासशील योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया, साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं के साथ बैठक।

समीक्षा बैठक में उपमुख्यमंत्री ने केंद्र एवं यूपी सरकार की चलाई जा रही योजनाओं का पात्र लोगों को लाभ देने का अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए, केशव प्रसाद मौर्य आक्रामक रूप में दिखाई दिए। जहां उन्होंने 2024 का लोकसभा चुनाव का बिल्कुल फूंकते हुए नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का दावा किया।

विपक्ष पर बरसते हुए उन्होंने कहा कि अवैध धन विपक्ष की उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि पैसे के बल पर गुंडागर्दी कर और अपराधियों के बल पर चुनाव नहीं जीते जाते है और 2024 का चुनाव भ्रष्टाचार, परिवारवाद एवं तुष्टीकरण के खात्मे का चुनाव है।

2024 का चुनाव सबसे बड़ा चुनाव है- केशव प्रसाद मौर्य

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी को रोकने की ताकत किसी भी विरोधी में नहीं है। 2024 का चुनाव सबसे बड़ा चुनाव है उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में पीएम मोदी और सीएम योगी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी सभी 80 सीटें जीतेगी और समूचा विपक्ष एकजुट हो जाए।

लेकिन पीएम मोदी की विजय यात्रा को कोई नहीं रोक सकता किसी में दम नहीं है कि वह पीएम मोदी की विजय यात्रा को रोक सके। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 में जब प्रधानमंत्री बनेंगे, तो देश अगले 100 साल विकास की राह पर पहुंचेगा।

समाजवादी पार्टी आज समाप्तवादी पार्टी बन गई है- केशव प्रसाद मौर्य

अखिलेश यादव पर बोलते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी आज हिलता हुआ जहाज है। समाजवादी पार्टी आज समाप्तवादी पार्टी बन गई है अहंकार से राजनीति नहीं हो सकती। डिप्टी सीएम ने कहा कि सपा अहंकार से भरी है। बसपा का एक एमएलए एक एमएलसी उत्तर प्रदेश के अंदर है।

लोकसभा में यहां के सांसद भारत माता की जय बोलने में भी परहेज होता है। भारत में रहना है, भारत मां की जय नहीं बोलना है यह तो अशोभनीय है। यह स्वीकार नहीं किया जा सकता।

आज मैं इसका फैसला सुनाना नहीं चाहता हूं। इसका फैसला मैं संभल लोकसभा क्षेत्र की जनता को देखकर जा रहा हूं। 2024 के लोकसभा चुनाव में इसका ब्याज के साथ हिसाब चुकता कर देना।