Lok Sabha Election 2024 5th Phase: लोकसभा चुनाव 2024 के 5वें चरण का मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो चुका है। 5वें चरण में 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 लोकसभा सीटों पर मतदान आज हो रहा है। लोकसभा चुनाव 2024 के 5वें चरण में दोपहर 3 बजे तक 47.53% मतदान हुआ है।
5वें चरण में दोपहर 3 बजे तक 47.53% हुआ मतदान
लोकसभा चुनाव 2024 के 5वें चरण में दोपहर 3 बजे तक बिहार में 45.33%, जम्मू-कश्मीर में 44.90%, झारखंड में 53.90%, लद्दाख में 61.26%, महाराष्ट्र में 38.77%, ओडिशा में 48.95%, उत्तर प्रदेश में 47.55%, पश्चिम बंगाल में 62.72% मतदान हुआ है।
लेखक – आयुष राज