जालोर महोत्सव में कुमार विश्वास ने सियासी काव्यों का बरसाया रस, गहलोत की तारीफें तो मोदी-केजरीवाल पर चलाए तरकश

Published
कुमार विश्वास
कुमार विश्वास

जालोर महोत्सव के दौरान बुधवार रात को कवि डॉ कुमार विश्वास ने जालोर स्टेडियम में काव्य रस के संगम से जालोरवासियों को खूब हंसाया और गुदगुदाया। उनकी कविताओं में वीर और हास्य रस के साथ साथ सियासी रंग भी जमा, जिसके जरिए उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तारीफों के पुल बांधने के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर बाण के तरकश भी चलाए।
कवि ने नोटबन्दी व जीएसटी पर कटाक्ष किए तो राजस्थान की राजनीति पर भी खूब चटकारे लिए। उन्होंने षड्यंत्र से शुरू करते हुए बाड़ेबंदी तक कांग्रेस पर हास्य परोसा तो गुलाबचंद कटारिया के असम के राज्यपाल बनाए जाने के बाद झालावाड़ व धौलपुर में खुशी का इजहार जाहिर करते हुए भाजपा पर भी तंज कसा। हास्य व सियासी रस के बीच कुमार विश्वास ने जालोर की वीरता व शौर्य पर भी प्रकाश डाला।