Independence Day 2024: सशस्त्र बलों के 18 कर्मियों को किया जाएगा शौर्य चक्र से सम्मानित

Published
Independence Day 2024
Independence Day 2024

Independence Day 2024: सशस्त्र बलों के कुल 18 कर्मियों को शौर्य चक्र वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, जिनमें चार मरणोपरांत भी शामिल हैं। पुरस्कार पाने वालों में मेजर आशीष धोंचक और सिपाही प्रदीप सिंह शामिल हैं, जो पिछले साल अनंतनाग में आतंकवाद विरोधी अभियान में शहीद हो गए थे। CRPF के कांस्टेबल पवन कुमार और देवन सी को भी मरणोपरांत पुरस्कार मिला।