Independence Day 2024: “2047 तक भारत बनेगा विकसित देश”- लाल किले से बोले PM मोदी

Published
Independence Day 2024
पीएम नरेंद्र मोदी

Independence Day 2024: आज 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर पर ध्वजारोहण किया। इसके बाद पीएम मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कई मुद्दों पर बात की। पीएम मोदी ने विकसित भारत 2047 पर भी बात की। उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 के लिए हमने देशवासियों से सुझाव मांगे थे। हमें जो सुझाव मिले, वे हमारे नागरिकों के सपनों और आकांक्षाओं को दर्शाते हैं।

“2047 तक ‘विकसित भारत’ बन सकते हैं”

लाल किले से प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “हमें गर्व है कि हम उन 40 करोड़ लोगों का खून अपने साथ लेकर चलते हैं, जिन्होंने भारत से औपनिवेशिक शासन को उखाड़ फेंक। आज, हम 140 करोड़ लोग हैं, अगर हम संकल्प लें और एक दिशा में एक साथ आगे बढ़ें, तो हम रास्ते की सभी बाधाओं को पार करते हुए 2047 तक ‘विकसित भारत’ बन सकते हैं।”

विकसित भारत 2047 को जिक्र

लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “विकसित भारत 2047 के लिए हमने देशवासियों से सुझाव मांगे थे। हमें जो सुझाव मिले, वे हमारे नागरिकों के सपनों और आकांक्षाओं को दर्शाते हैं। कुछ लोगों ने भारत को कौशल की राजधानी बनाने का सुझाव दिया, कुछ अन्य ने कहा कि भारत को विनिर्माण का केंद्र बनाया जाना चाहिए और देश को आत्मनिर्भर बनना चाहिए। शासन और न्याय प्रणाली में सुधार, ग्रीनफील्ड शहरों का निर्माण, क्षमता निर्माण, भारत का अपना अंतरिक्ष स्टेशन – ये नागरिकों की आकांक्षाएं हैं। जब देश के लोगों के पास इतने बड़े सपने होते हैं, तो यह हमारे आत्मविश्वास को नई ऊंचाइयों पर ले जाता है और हम अधिक दृढ़निश्चयी बनते हैं।”

यह भी पढ़ें: Independence Day 2024: महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध पर लाल किले से बोले PM मोदी, कहा- “डर पैदा करना बहुत जरूरी”