Independence Day 2024: “विपक्ष लोकतंत्र का ऑक्सीजन जैसा है”- कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

Published
Independence Day 2024
कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

Independence Day 2024: आज पूरा देश 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस खास मौके पर कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट कर देशवासियों को बधाईं दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, लोकतंत्र और संविधान ही हमारे 140 करोड़ भारतीयों का सबसे बड़ा रक्षा कवच है।

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ट्वीट कर दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट कर लिखा, “मेरे प्यारे देशवासियों, आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की ढेरों शुभकामनाएं। हम अपने लाखों महान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए उन्हें सादर नमन करते हैं। लोकतंत्र और संविधान ही हमारे 140 करोड़ भारतीयों का सबसे बड़ा रक्षा कवच है। आख़िरी दम तक हम इसकी हिफाजत करेंगे। विपक्ष लोकतंत्र का ऑक्सीजन जैसा है। सरकार के असंवैधानिक रवैये को रोकने के साथ वह जनता की बात उठाता है।”

संविधान की रक्षा के लिए हर कुर्बानी देने को तैयार

“यह चिंता की बात है कि संवैधानिक और Autonomous संस्थाओं को सरकार ने कठपुतली बना दिया है। हमारे स्वतंत्रता सेनानियों का सपना था अनेकता में एकता बनी रहे। लेकिन कुछ ताकतें देश पर अपने विचार ज़बरदस्ती थोप कर हमारे भाईचारे को समाप्त करने में लगी हैं। इसलिए जरूरी है कि हम सभी संविधान में दिए गए अभिव्यक्ति, जीवन, खान-पान, पहनावे, पूजा-पद्धति और किसी भी हिस्से में आने-जाने की आज़ादी के प्रति सजग रहें। मैं कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष के नाते तमाम देशवासियों को यक़ीन दिलाना चाहता हूं कि हम बेरोज़गारी, महंगाई, ग़रीबी, भ्रष्टाचार और ग़ैर-बराबरी के ख़िलाफ लड़ते रहेंगे। संविधान की रक्षा के लिए हर कुर्बानी देने को तैयार रहें।यही हमारे पूर्वजों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी, जय हिंद।”

यह भी पढे़ं: Independence Day 2024: “2047 तक भारत बनेगा विकसित देश”- लाल किले से बोले PM मोदी