Independence Day 2024: PM मोदी ने दिया 98 मिनट तक भाषण… तोड़ दिया अपना ही रिकॉर्ड

Published
Independence Day 2024
PM Narendra Modi

Independence Day 2024: 15 अगस्त के मौके पर देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने लाल किले के प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित किया। जब वे भाषण देने पहुंचे, तो सभी की निगाहें इसी बात पर टिकी थीं कि इस बार उनके संबोधन में क्या खास होने वाला है?

PM मोदी का भाषण क्यों रहा खास?

पीएम मोदी ने महिला सुरक्षा से लेकर देश को विकसित बनाने तक का अपना विजन सभी के समक्ष रखा। लेकिन सबसे खास बात तो ये है कि पीएम मोदी का यह अब तक का सबसे लंबा भाषण रहा। उन्होंने 98 मिनट तक भाषण दिया। पीएम मोदी ने 98 मिनट तक देश को संबोधित कर अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पीएम मोदी ने आज लगातार 11वीं बार लाल किले से देश को संबोधित किया।

लाल किले पर पीएम मोदी ने कब और कितना लंबा भाषण दिया है?

  • 2014 में 65 मिनट
  • 2015 में 86 मिनट
  • 2016 में 94 मिनट
  • 2017 में 57 मिनट
  • 2018 में 82 मिनट
  • 2019 में 92 मिनट
  • 2020 में 86 मिनट
  • 2021 में 88 मिनट
  • 2022 में 83 मिनट
  • 2023 में 90 मिनट
  • 2024 यानी आज 98 मिनट का सबसे लंबा भाषण

बता दें कि पीएम मोदी ने सबसे छोटा भाषण 2017 में दिया था, जो कि मात्र 57 मिनट का था। फिर 2016 में उन्होंने 94 मिनट तक का लंबा भाषण दिया था। लेकिन आज स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए 98 मिनट तक राष्ट्र को संबोधित किया है।

यह भी पढ़ें: Independence Day 2024: “2047 तक भारत बनेगा विकसित देश”- लाल किले से बोले PM मोदी