Independence Day: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, बोली – हमारे स्वाधीनता संग्रामियों ने हमें नई अभिव्यक्ति प्रदान की

Published

Independence Day: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के नाम संदेश दिया। राष्ट्रपति ने कहा, ‘आजादी का यह पर्व हमें उन दिनों की याद दिलाता है, जब देश के लिए कई लोगों ने बलिदान दिया। हमारे स्वाधीनता संग्रामियों ने हमें नई अभिव्यक्ति प्रदान की। सरदार पटेल, बोस, भगत सिंह, बाबा साहेब आंबेडकर जैसे कई अन्य लोग थे जिनके बलिदान की सराहना हो रही है।