India Financial Support to Maldives: मालदीव और भारत का रिश्ता बीते कुछ समय से ठीक नहीं चल रहा है। मालदीव के बड़े नेताओं द्वारा भारत के प्रधानमंत्री पर विवादित टिप्पणी ने इस रिश्ते में दरार पैदा की थी। जिसके बाद भारत में बॉयकॉट मालदीव का ट्रेंड भी चला था। लेकिन इन सब के बावजूद भारत ने अपनी दरियादिली मालदीव के लिए दिखाते हुए एक बार फिर सभी का दिल जीत लिया है।
भारत देगा मालदीव को आर्थिक सहायता
दरअसल, भारत ने मालदीव को आर्थिक सहायता देते हुए एक साल के लिए करीब 50 मिलियन अमेरिकी डॉलर के ट्रेजरी बिल को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। बता दें, भारत सरकार ने मालदीव के माले स्थित भारतीय स्टेट बैंक से 19 सितंबर 2024 को परिपक्व होने वाले 50 मिलियन अमेरिकी डॉलर के ट्रेजरी बिल को एक साल का विस्तार दिया है।
जानकारी के मुताबिक, 13 मई 2024 को 50 मिलियन अमेरिकी डॉलर के ट्रेजरी बिल के पहले रोलओवर के बाद, इस वर्ष भारत सरकार द्वारा दिया गया यह दूसरा रोलओवर है। इस विस्तार को देने का भारत सरकार का निर्णय विदेश मंत्री मूसा ज़मीर द्वारा भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की हाल ही में 9-11 अगस्त 2024 को मालदीव की यात्रा के दौरान दोनों सरकारों के बीच हुई चर्चा के दौरान किए गए अनुरोध के बाद आया।