India UNGA Speech Today: UNGA में भारत ने पाकिस्तान को किया शर्मसार! पूरी दुनिया के सामने भारतीय सचिव ने पाकिस्तानी पीएम की खोली पोल

Published
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में प्रथम सचिव भाविका मंगलनंदन

India UNGA Speech Today: आज संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में भारत ने पाकिस्तान (Pakistan) को एक सख्त चेतावनी देते हुए उसकी कड़ी आलोचना की है। भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तान की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि दुनियाभर में आतंकवादी घटनाओं पर उसके फिंगरप्रिंट हैं। भारत ने सीधे तौर पर पाकिस्तान पर ये आरोप लगाया है कि जम्मू-कश्मीर में हो रही घटनाओं के पीछे पाकिस्तान का हाथ है।

बता दें कि भारत की ओर से यह चेतावनी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ द्वारा दिए गए भाषण के बाद आई, जिसमें उन्होंने जम्मू और कश्मीर मुद्दे को उठाया था। भारत ने स्पष्ट रूप से कहा कि पाकिस्तान का सीमा पार आतंकवाद के प्रति समर्थन ‘अनिवार्य रूप से परिणाम लाएगा’। इतना ही नहीं भारत (India) की ओर से संयुक्त राष्ट्र में पहली सचिव, भविका मंगालानंदन (Bhavika Mangalanandan) ने अपना तीखा जवाब देते हुए पाकिस्तान पर वैश्विक आतंकवाद में शामिल होने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान ने सीमा पार आतंकवाद को एक राज्य नीति के रूप में अपनाया है।

मंगालानंदन का यह बयान उस वक्त आया जब पाकिस्तानी पीएम शरीफ ने अपने बयान कहा कि भारत से 2019 में धारा 370 के निरसन को पलटने और दोनों देशों के बीच संवाद की मांग की थी।

“जिनका देश सेना चलाती है, वह दुनिया का सबसे बड़े लोकतंत्र पर हमलावर हैं”- भाविका

भाविका मंगलनंदन ने भारत के उत्तर के अधिकार का प्रयोग करते हुए कहा कि, “इस सभा ने आज (28 सितंबर) सुबह एक दुखद घटना देखी। आतंकवाद, नशीले पदार्थों के व्यापार और अंतरराष्ट्रीय अपराध के लिए वैश्विक प्रतिष्ठा वाले सेना द्वारा संचालित देश ने दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र पर हमला करने का दुस्साहस किया है।” उन्होंने जोर देते हुए कहा कि ये जग जाहिर है कि पाकिस्तान ने लंबे समय से अपने पड़ोसियों के खिलाफ एक हथियार के रूप में सीमा पार आतंकवाद का इस्तेमाल किया है।

2001 में भारतीय संसद पर हुए हमले और पाकिस्तान स्थित आतंकवादी समूहों द्वारा किए गए 26/11 मुंबई आतंकवादी हमलों का जिक्र करते हुए कहा, “इसने हमारी संसद, हमारी वित्तीय राजधानी मुंबई, बाजारों और तीर्थयात्रा मार्गों पर हमला किया है।”

उन्होंने आगे कहा, “दुनिया देख सकती है कि पाकिस्तान वास्तव में क्या है।” भारत की यह प्रतिक्रिया पाकिस्तान के आतंकवादियों के समर्थन के खिलाफ एक महत्वपूर्ण संकेत है और यह दिखाता है कि भारत अपने सुरक्षा हितों के प्रति कितनी गंभीरता से विचार कर रहा है।

वहीं, मौजूदा हालातों पर जोर देते हुए भारत ने यह भी कहा कि धांधली वाले चुनावों के इतिहास वाले देश के लिए राजनीतिक विकल्पों के बारे में बात करना और भी असाधारण है, वह भी एक लोकतंत्र में। “वास्तविक सच्चाई यह है कि पाकिस्तान हमारे क्षेत्र पर लालच करता है, और वास्तव में, भारत के एक अविभाज्य और अभिन्न अंग जम्मू और कश्मीर में चुनावों को बाधित करने के लिए लगातार आतंकवाद का इस्तेमाल करता रहा है”।