ब्रिटेन में सीएम नीतीश कुमार से मिले भारत के उच्चायुक्त विक्रम के. दोराईस्वामी, साइंस सिटी से लेकर जल संसाधन पर हुई चर्चा

Published

लंदन: ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त विक्रम के. दोराईस्वामी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पटना में निर्माणाधीन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम साइंस सिटी को लेकर विस्तार से चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने बताया कि वे पटना में निर्माणाधीन साइंस सिटी को विश्वस्तरीय बनाना चाहते हैं, ताकि विज्ञान के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों को प्रमोट किया जा सके। उनका लक्ष्य है कि यह सिटी ऐतिहासिक और समृद्धशाली अतीत को धारण करने वाली पुण्य भूमि बिहार एवं पाटलिपुत्र की भूमिका को स्मारित करे।

भारतीय उच्चायुक्त ने खगोलीय गणना एवं गणितीय विश्लेषण के क्षेत्र में प्राचीन बिहार की प्रशंसा की और नई साइंस सिटी से जुड़ी जानकारियों और सामग्रियों के माध्यम से लोगों को गौरवशाली अतीत से मिलेगी। उच्चायुक्त ने मुख्यमंत्री को साइंस सिटी के निर्माण में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

मुख्यमंत्री के ब्रिटेन दौरे के दौरान स्कॉटलैंड में जल संसाधन के क्षेत्र में नवप्रवर्तनों की जानकारी लेते हुए उन्होंने पेयजल के बेहतर इस्तेमाल के विषय में चर्चा की। उन्होंने जाना कि स्कॉटलैंड में जल संचयन और जल को संसाधन के रूप में कैसे बेहतर प्रयोग किया जा सकता है। बिहार में भी उच्च प्रबंधन के लिए नए प्रयोगों की चर्चा की गई, खासकर कृषि प्रदेश के रूप में।

उच्चायुक्त ने मुख्यमंत्री को बिहार में ऑईकॉनिक और विश्वस्तरीय साइंस सिटी के निर्माण में सहयोग करने का आश्वासन दिया और डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम साइंस सिटी के प्रोजेक्ट कंसल्टेंट के रूप में समन्वय करने का सुझाव दिया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा भी उपस्थित थे।