भारतीय नौसेना का युद्धपोत INS तेग पहुंचा ओमान, समुद्र में डूबे तेल टैंकर के 16 लोगों में 9 लोगों को निकाला गया बाहर

Published
Oman Rescue Mission
Oman Rescue Mission

Oman Rescue Mission: ओमान के पास समुद्र में डूबे तेल टैंकर के 9 क्रू मैंबर्स को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। जहाज पर 16 मेंबर सवार थे, जिनमें से 7 मेंबर अभी भी लापता हैं। अब तक बचाए गए 9 लोगों में 8 सदस्य भारतीय और 1 सदस्य श्रीलंका का है। जो 7 मेंबर लापता है उनमें से 5 मेंबर भारतीय है और 2 श्रीलंका के हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

भारतीय नौसेना का युद्धपोत INS तेग राहत और बचाव के लिए भेजा गया

तेल के टैंकर के डूबने की जानकारी मिलते ही भारतीय नौसेना का युद्धपोत INS तेग राहत और बचाव के लिए भेज दिया गया। INS तेग के साथ समुद्री गस्ती P-81 भी राहत और बचाव कार्य में लग गया था। वहीं, ओमान की ओर से भी राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा था।

भारतीय नौसेना खोज और बचाव अभियान में जुड़ी

ओमान के पास समुद्र में डूबे, कोमोरोस के ध्वज वाले मालवाहक जहाज का नाम एमटी फाल्कन प्रेस्टीज बताया है, जिसने 14 जुलाई को रात में करीब 10 बजे के आसपास ओमान तट के पास संकट की खबर भेजी थी। ओमान में लगातार भारतीय दूतावास ओमान के अधिकारियों से संपर्क में है। जहाज डूबने की सूचना मिलते ही नाविकों के लिए ओमान समुद्री सुरक्षा केंद्र ने राहत और बचाव कार्य अभियान शुरू कर दिया था। भारतीय नौसेना भी 15 जुलाई से ही खोज और बचाव अभियान में जुड़ी हुई है।

लेखक: रंजना कुमारी