हरियाणा: इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की गोली मारकर हत्या, 30 राउंड फायरिंग हुई, कार में सवार होकर आए थे हत्यारे

Published

बहादुरगढ़: हरियाणा में हुए एक दुर्भाग्यपूर्ण हमले में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की मौत हो गई है। रविवार को उनकी गाड़ी पर हुए गोलीबारी में वह और उनके तीन सुरक्षा कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना बहादुरगढ़ के बराही रेलवे फाटक के पास हुई, जहां पूर्व विधायक नफे सिंह राठी अपनी कार में सवार थे। हमले में उनकी कार पर हुंडई i10 से आए बदमाशों ने ताबतोड़ गोलियां बरसा दीं, जिससे नफे सिंह राठी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, इस हमले में 18 से 30 गोलियां चलाई गईं।

पूर्व विधायक और इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी के साथ चार लोगों को गंभीर घायल होने के बाद, सभी को ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल में भर्ती किया गया। डॉक्टरों ने पूर्व विधायक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की छानबीन के लिए कार्रवाई की जा रही है और आरोपियों को जल्दी से गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।

हरियाणा इनेलो प्रमुख नफे सिंह राठी पर हुए जानलेवा हमले के संबंध में, झज्जर के एसपी अर्पित जैन ने बताया कि उन्हें फायरिंग की सूचना मिली है और सीआईए और एसटीएफ की टीमें मामले की जांच कर रही हैं। हमले की पूर्वानुमान के अनुसार, आरोपियों ने प्लानिंग के साथ घटना को किया है।