IPL 2024: MI ने रोहित शर्मा को किया रिटेन, जोफ्रा आर्चर समेत टीम ने 11 खिलाड़ियों से तोड़ा नाता

Published

नई दिल्ली: जैसे-जैसे आईपीएल 2024 की नीलामी नजदीक आ रही है। सभी टीमें अपने खिलाड़ियों की लिस्ट पर नजरें जमाने लगी हैं, तो फिर 5 बार की IPL विजाता टीम मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा पर अपना विश्वास मजबूत कर लिया है और उनकी संभावित रिलीज की अटकलों के बावजूद इस दिग्गज खिलाड़ी को बरकरार रखा है। आगामी सीजन के लिए कप्तानी की बागडोर शर्मा के अनुभवी हाथों में रहेगी।

नीलामी से पहले MI ने 11 खिलाड़ियों के तोड़ा नाता

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 की नीलामी से पहले 11 खिलाड़ियों से नाता तोड़ने का फैसला करते हुए अपनी टीम में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। टीम से निकाले गए प्रमुख खिलाड़ियो में से एक नाम जोफ्रा आर्चर हैं, जो पिछले सीजन में टीम के प्रमुख गेंदबाज थे।

रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची में शामिल हैं- जोफ्रा आर्चर, मोहम्मद अरशद खान, ऋतिक, राघव गोयल, ट्रिस्टन जानसन, रिचर्डसन, रिले, क्रिस जॉर्डन और संदीप वारियर।

17 खिलाड़ियों को रोस्टर में बरकरार रखा गया

कई खिलाड़ियों को विदाई देने के बाद, मुंबई इंडियंस ने आगामी आईपीएल सीज़न के लिए 17 सदस्यों को अपनी टीम में बरकरार रखा है। रिटेन किए गए खिलाड़ियों में रोहित शर्मा का शामिल होना कई चर्चाओं का विषय था, जिससे आखिरकार चल रही अटकलों पर विराम लग गया।

रिटेन किए गए खिलाड़ी हैं: रोहित शर्मा (कप्तान), ब्रूइस, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, अर्जुन तेंदुलकर, ग्रीन, विष्णु विनोद, मुलानी, जसप्रित बुमरा, निहाल वडेरा, पीयूष चावला, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, बेहरनडॉर्फ, और सैफर्ड।